BIHAR NEWS

बिहार से बड़ी खबर: ट्रेन की तीन बोगियों में लगी आग: यात्रियों में अफरा-तफरी: किसी के हताहत होने की खबर नहीं

|
Published On: June 6, 2024

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है. जहां गुरुवार को पटना से देवघर जा रही ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. यह हादसा लखीसराय के किऊल रेलवे स्टेशन पर हुआ.

दरअसल, पटना से जसीडीह जा रही ईएमयू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी थी. तभी ट्रेन से धुआं निकलने लगा. जिसके बाद यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे. ट्रेन में आग लगने से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. गनीमत रही कि समय रहते यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए. नहीं तो आज बड़ा हादसा हो सकता था.

बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर- 13028 डाउन पटना जसीडीह ईएमयू ट्रेन जैसे ही किऊल जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रुकी, ट्रेन के इंजन से कुछ बोगियों के बाद एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा. जिसके बाद यात्री अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। देखते ही देखते आग ने ट्रेन की तीन बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों बोगियां भीषण रूप से जलने लगीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में नाकाम रही।

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news live, bihar news today in hindi, bihar railways, india railways, indian railways update

Leave a Comment