sheohar News: जिसकी रक्षा भगवान करते हैं, उसे कोई नहीं मार सकता
जिसकी रक्षा भगवान करते हैं, उसे कोई नहीं मार सकता: भीषण सड़क हादसे में कार चकनाचूर: बाल-बाल बचा पूरा परिवार यह कहावत आज शिवहर में सच साबित हुई। शिवहर में मंगलवार को पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। भीषण सड़क हादसे में कार चकनाचूर हो गई लेकिन इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
दरअसल, तरियानी से मुजफ्फरपुर की ओर तेज रफ्तार कार जा रही थी। इसी दौरान तरियानी थाना क्षेत्र के गौरी शंकर मठ के पास यह कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराई और बाद में खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई।
यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग दंग रह गए और मौके पर पहुंचे। हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार एक ही परिवार के सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। किसी को मामूली चोट भी नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद तरियानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
संबंधित खबरें
- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
- किशनगंज में राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग से अचानक उठा धुआं, यात्रियों में हड़कंप
- Reels रील बनाने के जुर्म में जेल जाने की तैयारी में एक शख्स ने चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ना शुरू कर दिया
- PM Modi ने Nitish Kumar को नहीं दिया मिलने का टाइम? BJP की तरफ से आई सफाई !मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- BPSC छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- कड़ाके की ठंड में पानी डालना और लाठीचार्ज करना अमानवीय














