Sports

टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत पहुंची टीम इंडिया, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, सभी खिलाड़ी पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

|
Published On: July 4, 2024

दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ मौजूद थी। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। आज सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट से निकलते वक्त विराट कोहली और रोहित शर्मा को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया और वहां से होटल के लिए रवाना हो गए। भारतीय टीम के खिलाड़ी आज सुबह पीएम आवास जाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे मुंबई के लिए रवाना होंगे।

टीम इंडिया मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली बस में सवार होकर रोड शो करेगी। पहले यह कार्यक्रम 5 जुलाई को होना था, लेकिन कार्यक्रम बदलकर 4 जुलाई कर दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रशंसकों में इतना उत्साह था कि वे खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बारिश में भी खड़े रहे।

cricket news, cricket world cup, icc cricket world cup, icc t20 world cup, narendra modi, rohit sharma news, t20 world cup, t20 world cup 2024, t20 world cup points table

Leave a Comment