BIHAR NEWS

मुखिया के भाई की पीट-पीटकर हत्या, शव घर के पास फेंका, इलाके में सनसनी

|
Published On: July 31, 2024

समस्तीपुर: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आ रहा है. जहां मुखिया के भाई की हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया गया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. आसपास के लोग भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले में एक मुखिया के भाई की हत्या कर दी गई है. परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा गांव का है, बुधवार की सुबह मुखिया के भाई का शव घर के पास मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गई.

वहीं मृतक के शरीर पर पिटाई और चोट के निशान दिख रहे हैं. परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव को घर के पास फेंका गया है. सूचना मिलने पर पटोरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. इस घटना के बारे में पुलिस टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

दूसरी ओर मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर में भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आया। शामपुर थाना क्षेत्र के गरभू स्थान के समीप घर में सो रहे युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने बहिरा गांव के गोल चौक निवासी भीम सिंह के पुत्र अभिनंदन उर्फ ​​शंपू सिंह की हत्या कर दी। फिर उसके शव को खंभे से लटका दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

bihar ka news aaj ka, bihar ka taaja news aaj ka, bihar khabar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi

Leave a Comment