Trending

मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, पीएम मोदी, सोनिया और राहुल गांधी ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

|
Published On: December 27, 2024

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया है। जहां पूर्व पीएम के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उनकी एक बेटी अमेरिका से आ रही है, जिसका इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अब बिहार सरकार ने भी उनके निधन को लेकर 07 दिनों का राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक को लेकर बिहार सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अत्यंत दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त सूचना, संचार संख्या 3/2/2024-सार्वजनिक दिनांक 26.12.2024 के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का दिनांक 26.12.2024 को एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया है।

शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार ने स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में दिनांक 26.12.2024 से 01.01.2025 तक (कुल सात दिन) राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि के दौरान, उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस अवधि के दौरान कोई भी राजकीय समारोह या सरकारी मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

is manmohan singh expired, manmohan singh, manmohan singh age, manmohan singh death, manmohan singh rajya sabha

Leave a Comment