BIHAR NEWS

BPSC छात्रों के समर्थन में कई जगहों पर रोकी गईं ट्रेनें, प्रशांत किशोर बोले- सिटी एसपी के खिलाफ जाएंगे कोर्ट

|
Published On: December 30, 2024

पटना: रविवार को प्रशांत किशोर की अगुवाई में छात्र गांधी मैदान में प्रदर्शन के बाद सीएम हाउस घेरने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास छात्रों पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके खिलाफ बिहार बंद का ऐलान किया गया है. जिसके बाद आइसा-आरवाईए और युवा राजद ने सड़कों को जाम कर दिया है.

आपको बता दें कि अभ्यर्थी 13 दिसंबर को आयोजित बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. परीक्षा के दिन छात्रों ने बापू सेंटर पर प्रश्नपत्र देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार किया था. आयोग ने उस सेंटर की परीक्षा रद्द कर 4 जनवरी को कराने का फैसला लिया.

इस दौरान प्रशांत किशोर ने कहा है कि जिसने भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा. कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, हम भी पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं वर्दी या कुर्ता पायजामा वाले किसी से डरने वाला नहीं हूं। मैं आखिरी सांस तक छात्रों के लिए लड़ूंगा। सिटी एसपी के खिलाफ कोर्ट और मानवाधिकार के तहत केस दर्ज कराया जाएगा।

bihar khabar, bihar news, bpsc news, trending news

Leave a Comment