BIHAR NEWS, Trending

28 साल की महिला ने 14 साल के लड़के से की शादी, प्यार में पागल हुए दोनों, कहा- साथ जिएंगे और साथ मरेंगे

|
Published On: December 29, 2023

28 साल की महिला को 14 साल के किशोर से हुआ प्यार और कर ली शादी; लड़के के परिवार से कहा- अब इस पर मेरा हक हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव में रहने वाली प्रवासी महिला ने अपने से आधी उम्र के किशोर से शादी की। मामला पुलिस (Himachal Police) तक पहुंच गया. महिला थाना ऊना की पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और किशोर को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में बिहार की महिला ने बताया कि वह लंबे समय से अपने पति और चार बच्चों के साथ ऊना के एक गांव में रह रही है।

दो बेटों की उम्र 18 और 14 साल, दो बेटियों की उम्र सात और छह साल है। उनके पास रहने वाली 28 साल की प्रवासी महिला ने उनके 14 साल के बेटे से जबरन शादी कर ली और उसे अपने पास ही रख लिया. आरोपियों की झुग्गी भी उनकी झुग्गी के पास ही है। जब परिजनों को बेटे की शादी के बारे में पता चला तो आरोपी ने महिला से संपर्क किया और बेटे को वापस भेजने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि उसने किशोर से शादी कर ली है और अब उस पर उसका अधिकार है.

कोर्ट मैरिज के दस्तावेज नहीं दिखाए

किशोरी की मां ने जब महिला से कोर्ट मैरिज के दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सकी। इसके बाद किशोरी के परिजन न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने डीएसपी को मामले की जांच करने को कहा. डीएसपी ने मामले को सदर थाने भेजा, लेकिन यहां से भी मामला महिला थाने भेज दिया गया.

khabar hindi, news hindi, trending khabar, Viral

Leave a Comment