बिहार: छत पर सो रही नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोसी ने गोदाम में ले जाकर किया गंदा काम

0
218

 हाजीपुर में घर की छत पर सो रही किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

बदमाशों ने किशोरी को जबरन उठाकर गोदाम में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने किशोरी को बेहोशी की हालत में उसके घर के पीछे छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए. पीड़िता के परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह घर के पीछे बेहोशी की हालत में मिली. किशोरी ने पड़ोसी शिवन कुमार सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.news

 मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

आरोपी शिवन कुमार सिंह के खिलाफ बिदुपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि दुष्कर्म मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता और आरोपी का मेडिकल टेस्ट करा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here