BIHAR NEWS

पोती के साथ सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, आपसी दुश्मनी के कारण हत्या की आशंका

|
Published On: January 5, 2024

बिहार में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीतामढी से सामने आया है, जहां अपनी पोती के बेडरूम में सो रही 70 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस दौरान बदमाशों ने मृतक की पोती पर भी हमला किया लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव की है.

मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के पटनिया वार्ड संख्या 4 निवासी रामचन्द्र राय की 70 वर्षीय पत्नी मंजोगिया देवी के रूप में की गयी है. घायल बच्ची राकेश यादव की 10 वर्षीय पुत्री हिमांशु कुमारी है. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर वृद्धा की हत्या की गई है. मृतक के पुत्र राकेश यादव ने दो शादी की है। बगल के फुलवरिया गांव में एक शादी थी.

कुछ दिन पहले शादी को लेकर आपस में विवाद हो गया था लेकिन गांव स्तर पर सुलह हो गई थी। आशंका है कि उसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

bihar khabar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, khabar hindi

Leave a Comment