BIHAR NEWS, Life Style, Sarkari Yojana, Sports, Tech News, Trending, करियर, देश विदेश, धर्म, बिजनेस, राजनीति

बिहार में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका की हड़ताल खत्म, 71 दिन बाद काम पर लौटेंगी

|
Published On: December 8, 2023

PATNA: बिहार में पिछले 71 दिनों से चल रही आंगनबाडी सेविकाओं और सहायिकाओं की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आश्वासन के बाद आंगनबाडी सेविकाओं और सहायिकाओं ने हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया है.

प्रदेश भर की करीब 2028 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पिछले 71 दिनों से हड़ताल पर थीं. अब खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है. संयुक्त संघर्ष समिति ने सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने को कहा है.

आपको बता दें कि हाल ही में आंगनबाडी सेविकाओं और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ाने समेत अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर राजद कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया था. इस दौरान पुलिस ने आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं पर लाठीचार्ज किया था और वाटर कैनन का इस्तेमाल कर उन्हें खदेड़ दिया था. पुलिस ने इस मामले में करीब दो हजार आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था.

आंगनवाड़ी

Leave a Comment