BIHAR NEWS

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, लूटपाट का विरोध करने पर नाबालिग को सरेआम मारी गोली

|
Published On: February 13, 2024

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोलियों से निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला बेगुसराय से सामने आया है जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़के को गोली मार दी. घटना कोरिया में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आठवां ढाला के पास की है.

अपराधियों की गोली से घायल नाबालिग लड़के की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के वार्ड-1 निवासी अशोक महतो के 15 वर्षीय पुत्र राधे कृष्ण के रूप में की गई है. घायल राधे कृष्ण ने बताया कि वह कोरिया व अठवा ढाला के बीच गन्ने का रस बेचता है. मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उसके ठेले के पास पहुंचे और पैसे व मोबाइल छीनने लगे।

जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, लेकिन अपराधी वहां से भाग गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाबालिग लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar political news

Leave a Comment