BIHAR NEWS

 युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से सनसनी

|
Published On: February 13, 2024

बिहार में लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है. आए दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हत्या की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए.

मृतक की पहचान गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी आशुतोष सिंह के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नौतन थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला गांव के पास लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. युवक के सिर में गोली मारी गयी है. खून से सना शव देख लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. फिलहाल यह हत्या की वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, crime

Leave a Comment