राजनीति

कांग्रेस की बैठक में बड़ा फैसला, राहुल गांधी छोड़ेंगे वन्याद सीट, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव

|
Published On: June 17, 2024

राहुल गांधी ने दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की। वन्याद और रायबरेली सीट को लेकर सवाल था कि राहुल गांधी किस सीट से सांसद रहेंगे और कौन सी सीट छोड़ेंगे। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पार्टी के सभी बड़े नेताओं की बैठक हुई।

कांग्रेस के इस फैसले से प्रियंका गांधी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं वायनाड की जनता का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को भाई राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने दूंगी। रायबरेली से हमारा 20 साल पुराना रिश्ता है। हमने वहां काम किया है, इसलिए वह रिश्ता नहीं टूट सकता। हम दोनों भाई-बहन रायबरेली और वायनाड दोनों जगहों पर मौजूद रहेंगे।

 

 

bharat news, bihar news, bihar news hindi, rahul gandhi age, rahul gandhi news, trending khabar

Leave a Comment