BIHAR NEWS

बिहार के बेगूसराय में बेवफा पत्नी का कारनामा, कांस्टेबल बनते ही बोली- मुझे मजदूर पति के साथ नहीं रहना, मुझे तलाक चाहिए

|
Published On: June 17, 2024

कांस्टेबल बनते ही पत्नी मांगने लगी तलाक: पिता और भाई के साथ पहुंची ससुराल, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा; पति बोला- मैंने मजदूरी कर उसे पढ़ाया, अंदर से तोड़ दिया बेगूसराय में सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी अपने मजदूर पति के साथ नहीं रहना चाहती, उसने मांगा तलाक। बेगूसराय में पत्नी और पति के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा।

बेगूसराय में पत्नी और पति के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा। दरअसल, पत्नी अपने पति से तलाक मांग रही है, लेकिन पति तलाक नहीं देना चाहता। पति ने बताया कि उसने मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ाया, जब वह कांस्टेबल बन गई तो वह उसके साथ रहने से इनकार कर रही है।

उसने अपनी पत्नी को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही है। फिर पत्नी अपने भाई और पिता के साथ तलाक मांगने मायके से ससुराल पहुंच गई। इस मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पति ने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगने के बाद तलाक मांग रही है। मामला बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव का है। डरहा थाना सिंह गांव निवासी विजय कुमार (32) की शादी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी रोशनी कुमारी (29) से 15 जून 2013 को हुई थी।

मैट्रिक पास पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए किया मजदूरी शादी के बाद दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे। पत्नी रोशनी आगे पढ़ना चाहती थी। लेकिन, विजय के पास पैसे नहीं थे। मैट्रिक पास पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए विजय ने मजदूरी की और रोशनी को पढ़ाना शुरू किया। 2022 में पत्नी को मिली सरकारी नौकरी समय बीतता गया और पत्नी की इच्छा भी पूरी हुई। 2022 में उसे बिहार पुलिस में नौकरी मिल गई। इसके बाद अक्टूबर 2022 में रोशनी ट्रेनिंग के लिए चली गई। इस बीच ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। दोनों के बीच बातचीत भी कम होने लगी।

पत्नी ने मांगा तलाक

गया जिला पुलिस बल में शामिल होने के बाद पत्नी ने अचानक कह दिया कि अब हम तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहते। विजय ने कहा कि साथ नहीं रहने की बात ने उसे अंदर से तोड़ दिया है।

कोर्ट में मामला सुलझाने का सुझाव

गांव के लोगों ने उसे काफी समझाने की कोशिश की, घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आसपास के इलाके से बुद्धिजीवियों को भी बुलाया गया। अंत में मामले की जानकारी बखरी थाने की पुलिस तक पहुंची।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। दोनों पक्षों को कोर्ट में मामला सुलझाने का सुझाव दिया गया है। अब मामले का फैसला कोर्ट में है, लेकिन तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

begusarai, bihar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, trending khabar

Leave a Comment