BIHAR NEWS

अवैध बालू खनन रोकने में सरकार की मदद करें, इनाम पाएं! – विजय सिन्हा

|
Published On: December 18, 2024

पटना: बिहार में अवैध बालू खनन रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। इसे रोकने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग लगातार कई स्तरों पर काम कर रहा है। अब विभाग ने अवैध उत्खनन की सूचना देने वाले के खाते में इनाम की राशि भेजने का फैसला किया है। इसके साथ ही लोग फोन के जरिए भी बालू खरीद सकेंगे

सरकार ने अवैध बालू उत्खनन की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने का फैसला किया है। इनाम की राशि सूचना देने वाले के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा जिलों में अवैध खनन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले जिला खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

अवैध खनन की सूचना देने वाले बिहारी योद्धाओं के खाते में जल्द ही इनाम की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इनाम की राशि के तौर पर ट्रक पकड़वाने वाले बिहारी योद्धा को 5000 रुपये और ट्रैक्टर पकड़वाने वालों को 10000 रुपये मिलेंगे।

साथ ही सरकार ने बालू खरीदने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। सरकार ने राज्य में जब्त बालू को बेचने की भी योजना बनाई है। अब लोग खनन अधिकारी के नंबर पर फोन करके बालू की मांग कर सकते हैं। अधिकारी का नंबर जल्द ही जारी किया जाएगा। ऑनलाइन बालू खरीद में हो रही देरी के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है।

bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, trending news

Leave a Comment