Sports

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होगा जोरदार मुकाबला, टिकटों की कीमत 200000 के पार

|
Published On: May 18, 2024

भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, टिकटों की कीमत 2 लाख के पार:

टीम इंडिया न सिर्फ विश्व क्रिकेट में छाई रहती है, बल्कि इसके मैच देखने के लिए दर्शकों में भी होड़ मची रहती है। अगर बात भारत-पाकिस्तान के मैच की हो, तो सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं। यही वजह है कि इस मैच की टिकट दो लाख रुपये से ज्यादा में बिक रही है।

2 जून से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा क्रेज भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेले जाने वाले मैच को लेकर है। क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे वर्ल्ड कप में सबसे महंगी टिकट इसी मैच की हैं, जिसकी फीस 2,29,625 रुपये (2750 डॉलर) है। ये टिकट क्लब कॉर्नर स्टैंड की हैं। अगर कोई सबसे सस्ती टिकट खरीदना चाहता है, तो वह भी 300 डॉलर यानी करीब 25 हजार रुपये की है।

90 फीसदी टिकट बिक गए गौरतलब है कि टिकट इतने महंगे होने के बावजूद इस मैच के करीब 90 फीसदी टिकट बिक चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 9 जून को नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी दर्शक क्षमता 34 हजार है।

भारत के लिए सबसे सस्ता टिकट 7515 रुपये का है। भारत के किसी भी मैच का टिकट 7515 रुपये से कम नहीं है। ओमान और स्कॉटलैंड के बीच मैच का टिकट सबसे सस्ता है, जो सिर्फ छह डॉलर यानी करीब 333 रुपये का है।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टिकट मिलना मुश्किल

न्यूयॉर्क में रहने वाले लखनऊ के गगन शर्मा और डॉली ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट अब उपलब्ध नहीं हैं। सिर्फ प्रीमियर लाउंज और कॉर्नर क्लब के टिकट ही उपलब्ध हैं। चूंकि भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच खेले जाने वाले मैच के टिकट खरीदे हैं।

cricket, cricket live ipl, ind vs pak, world cup

Leave a Comment