अगले साल बिहार विधानसभा में होने वाले चुनाव पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि हमारी पार्टी बहुमत से जीतेगी. नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें (नीतीश को) देखा है और देखेंगे. ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर उन्होंने यह भी कहा कि ‘चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए.
बिहार विधानसभा चुनाव अगले साल आ रहे हैं, आप क्या कहेंगे?. क्या बोले लालू: इस सवाल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि ‘अगले साल होने वाले चुनाव (बिहार विधानसभा चुनाव) में हमारी पार्टी जीतेगी.
उनसे यह सवाल पूछा गया कि विपक्ष लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रहा है. विपक्ष का कहना है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए. इस सवाल पर लालू यादव ने कहा कि ‘चुनाव बैलेट पेपर से जरूर होने चाहिए