राजनीति

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचीं, 45 हजार युवाओं को देंगी 1300 करोड़ की सौगात

|
Published On: November 29, 2024

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचीं।

पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बिहार भाजपा की ओर से किया गया। वित्त मंत्री का पटना और दरभंगा में कार्यक्रम है। वह 45 हजार युवाओं को 1300 करोड़ की सौगात देंगी। इसके लिए पूर्वी क्षेत्र के 8 ग्रामीण बैंकों की वित्तीय स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगी। पटना के होटल ताज में होने वाली इस बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के आठ ग्रामीण बैंकों को बुलाया गया है।

जिसमें बिहार और ओडिशा के दो-दो, झारखंड के एक और पश्चिम बंगाल के तीन ग्रामीण बैंकों के अधिकारी हिस्सा लेंगे। इस बैठक में ग्रामीण बैंकों में एनपीए की क्या स्थिति है, इस पर चर्चा होगी। बैंकों की ओर से ग्राहकों को कितना लोन दिया गया है, इस पर भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण बैंक के डिजिटलाइजेशन को लेकर भी चर्चा हो सकती है। पटना में समीक्षा बैठक करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दरभंगा जाएंगी। वह उद्यमिता विकास प्रोत्साहन कार्यक्रम में भाग लेंगी। जिसके माध्यम से 26 बैंक छोटे उद्यमियों, कृषि आधारित उद्योगों और 45 हजार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1300 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित करेंगे।

bihar khabar, bihar news, bihar news politics, trending news

Leave a Comment