पटना में हत्या का मामला सामने आया है। दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला में घटना को अंजाम दिया गया है। दो बाइक पर सवार 4 शूटरों ने जमीन कारोबारी को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारीं। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। सिटी एसपी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।
मृतक की पहचान नया टोला निवासी पारस राय के रूप में हुई है। दामाद संजय कुमार के मुताबिक वह दुकान पर बैठे थे। इसी बीच उनकी पत्नी ने आकर बताया कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। आनन-फानन में जब वह घर पहुंचे तो देखा कि पारस राय घर में फर्श पर पड़े हुए हैं। दामाद के मुताबिक पारस राय को पीठ, जांघ और पैर में गोली लगी है। उन्हें तुरंत पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पटना के सिटी एसपी शरत आरएस अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि 4 से 5 गोली चलने की सूचना है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।
संबंधित खबरें
- बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज आखिरी दिन, विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
- किशनगंज में राजधानी एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग से अचानक उठा धुआं, यात्रियों में हड़कंप
- Reels रील बनाने के जुर्म में जेल जाने की तैयारी में एक शख्स ने चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ना शुरू कर दिया
- PM Modi ने Nitish Kumar को नहीं दिया मिलने का टाइम? BJP की तरफ से आई सफाई !मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- BPSC छात्रों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, कहा- कड़ाके की ठंड में पानी डालना और लाठीचार्ज करना अमानवीय
- सत्र के आखिरी दिन राबड़ी देवी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जानें क्या कहा
- नीतीश कुमार को बड़ा झटका, पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने जेडीयू से दिया इस्तीफा
- EVM पर बोले लालू यादव- बैलेट पेपर से होना चाहिए चुनाव
- नौकरी के साथ अच्छी कमाई के आइडिया | 5 ideas to earn good money with a job || Ideas to earn money