राजनीति

 नीतीश ने कहा कि हम पहले भी बीजेपी के साथ थे, अब लौट आये हैं, अब राजद के साथ जाने की जरूरत नहीं है.

|
Published On: January 28, 2024

इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, शपथ ग्रहण के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम पहले भी एनडीए के साथ थे, अब हम फिर से एनडीए खेमे में आ गए हैं. इधर-उधर घूम रहे हैं. का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया जायेगा. सब कुछ ठीक होगा और हम बिहार के विकास के लिए हमेशा काम करते रहेंगे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने न तो राजद का नाम लिया और न ही तेजस्वी यादव का.

बिहार की राजनीति में एक अजीब नजारा देखने को मिला जब राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नीतीश कुमार नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उसी समय नीचे जय श्री राम के नारे लग रहे थे. बीजेपी नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा बार-बार भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे. टीवी पर चल रहे फुटेज के दौरान साफ देखा गया कि जय श्री राम का नारा सुनकर नीतीश कुमार बार-बार असहज हो रहे थे और शपथ पढ़ते समय लड़खड़ा रहे थे.

कुल मिलाकर नीतीश कुमार ने चाहे-अनचाहे जय श्री राम की राजनीति को स्वीकार कर लिया है और अयोध्या राम मंदिर की चुनावी नाव पर सवार होने को तैयार हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिहार में यह गठबंधन सरकार कब तक चलती है. क्या नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव और अगले विधानसभा चुनाव तक एनडीए के साथ रहेंगे या अगर उनका मन बदलता है तो वे पाला बदलने का फैसला करते हैं।

 

bihar news, bihar news hindi, bihar news today, bihar political news, bihar political news today, khabar hindi, modi, nitish kumar party

Leave a Comment