BIHAR NEWS

पटना में 7 बीघा जमीन के लिए बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े घर में घुसे 3 हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

|
Published On: July 31, 2024

पटना: बिहार में जमीन विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जमीन को लेकर एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस बार अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को गोली मार दी. महिला को 6 गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक मनोरमा देवी की बेटी ने बड़े बेटे और उसके ससुराल वालों पर मां की हत्या का आरोप लगाया है.

घटना पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग प्रेम नगर की है, जहां मंगलवार की सुबह अचानक तीन हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. महिला के सिर और शरीर में छह गोलियां मारी गई हैं. बताया जाता है कि 5 साल पहले भी मृतक मनोरमा देवी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मृतका की बेटी ने बताया कि जमीन के लिए उसकी मां की हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उनका छोटा भाई भी लापता हो गया था, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। छोटे भाई के लापता होने के बाद पिता की हत्या कर दी गई और अब मां की घर के अंदर ही हत्या कर दी गई है।

मृतक की बेटी ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोपालपुर थानेदार जावेद खान ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक मनोरमा देवी पत्नी स्वर्गीय ईश्वरचंद्र राय का फुलवारीशरीफ के नया टोला में पुश्तैनी मकान और जमीन है।

बड़े बेटे संजय से उसका रिश्ता ठीक नहीं था। बेटी ने आशंका जताई है कि नशे का आदी बड़ा भाई संजय और उसके ससुराल वालों ने मिलकर उसकी मां की हत्या करा दी है। क्योंकि वह जमीन के लिए मां और पिता के साथ मारपीट करता था। उसकी मां इलाहीबाग में तीन मंजिला मकान में रह रही थी। घर के पांच फ्लैट किराए पर दिए गए थे। किराए के पैसे से वह अपना गुजारा चलाती थी।

bihar ka news aaj ka, bihar ka taaja news aaj ka, bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news in hindi, khabar hindi

Leave a Comment