BIHAR NEWS

दो एटीएम तोड़कर 50 लाख की चोरी, कार सवार तीन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, थाने में चैन की नींद सोती रही बिहार पुलिस

|
Published On: July 6, 2024

मुजफ्फरपुर: बिहार में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. शातिर चोर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके बिहार पुलिस खामोश बैठी देख रही है. ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां कार सवार तीन चोरों ने दो अलग-अलग एटीएम तोड़कर उनमें रखे करीब 50 लाख रुपये उड़ा लिए और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी.

लग्जरी कार सवार तीन चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ मार्केट में आईसीआईसीआई और सरैया थाना क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया है. चोर सरैया के एटीएम से 31 लाख रुपये और भगवानपुर-रेवा रोड स्थित एटीएम से 20 लाख रुपये चुराकर फरार हो गए और मुजफ्फरपुर पुलिस थाने में सोती रही.

शनिवार की सुबह जब इलाके के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सीसीटीवी फुटेज से पता चल रहा है कि दोनों चोरियां एक ही गिरोह ने की हैं। चोरों ने पहले सरैया के एटीएम को गैस कटर से काटा और फिर रीवा रोड स्थित एसबीआई एटीएम में चोरी की। सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद न हो इसके लिए चोरों ने अपना चेहरा ढक रखा था और स्प्रे का इस्तेमाल किया था। एटीएम सेंटर में घुसते ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे का इस्तेमाल किया। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है और नमूने एकत्रित किए हैं।

  1. बिहार में पुलों के गिरने पर लालू का तीखा तंज, X पर कार्टून बनाकर सरकार को घेरा 
  2. बिहार में शर्मनाक घटना: सब-इंस्पेक्टर ने महिला खिलाड़ी से की छेड़छाड़, ट्रायल के दौरान करने लगा गलत हरकतें
  3. बिहार: भीषण सड़क हादसे में महिला इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक कार पर पलटा
bihar ka news aaj ka, bihar khabar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, khabar hindi, muzaffarpur, muzaffarpur news, trending khabar

Leave a Comment