BIHAR NEWS

बिहार: भीषण सड़क हादसे में महिला इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक कार पर पलटा

|
Published On: July 5, 2024
accidentee

गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में महिला इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक महिला इंस्पेक्टर की कार पर पलट गया, जिसमें इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई. घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के फुटानीगंज के पास एनएच पर हुई.

हादसे की शिकार बनी महिला इंस्पेक्टर की पहचान बेगूसराय के नीमा चांदपुरा के परना गांव निवासी सतीभा कुमारी और उनके ड्राइवर सिधवलिया के ब्रह्मपुरवा शेर निवासी मंजय कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सतीभा सिधवलिया थाने में महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी हैं और अपनी निजी कार से कोर्ट जा रही थीं.

इसी बीच सदौवा गांव स्थित एक इंटर कॉलेज के पास सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर इंस्पेक्टर की कार पर पलट गया. जिससे कार में दबकर इंस्पेक्टर और उनके ड्राइवर की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

bihar ka news aaj ka, bihar ka taaja news aaj ka, bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, news aaj ka taaja khabar

Leave a Comment