Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the astra-sites domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u423053031/domains/99bihar.xyz/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बनाएंगी आयुष्मान कार्ड: सीतामढ़ी में 6 लाख 36 हजार लोगों का चयन, 10 दिसंबर तक चलेगा अभियान सीतामढ़ी 18 मिनट पहले

आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बनाएंगी आयुष्मान कार्ड: सीतामढ़ी में 6 लाख 36 हजार लोगों का चयन, 10 दिसंबर तक चलेगा अभियान सीतामढ़ी 18 मिनट पहले

सीतामढ़ी में 6 लाख 36 हजार लोगों का चयन, 10 दिसंबर तक चलेगा अभियान।

सीतामढ़ी में अब आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। आपको बता दें कि आयुष्मान ई-गोल्डन कार्ड बनाने के लिए फिर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह 10 दिसंबर तक चलेगा। इस बार आशा कार्यकर्ता चयनित लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड भी बनाएंगी। इसके लिए उन्हें विभाग द्वारा अधिकृत किया जा रहा है और यूजर आईडी व पासवर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है।

आशा कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्ड बनाएंगी। 10 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सहज वसुधा केंद्र (सीएससी) व अन्य जगहों पर आयुष्मान स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं।

आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक साहिब सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा विकास मित्र के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाया जाएगा। आशा कार्यकर्ताओं को अधिकृत करने से कार्ड बनाने के काम में तेजी आएगी।

70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के बनेंगे कार्ड

आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के चयनित लाभार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनाएंगी। जिले में 10 दिसंबर तक कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के कार्ड बनाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इस योजना के जिला समन्वयक ने बताया कि अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को इस योजना में शामिल कर लिया गया है।

70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की जा रही है। यह काउंटर पंचायत भवन, प्रखंड कार्यालय, समाहरणालय समेत अन्य जगहों पर बनाए जाएंगे। जिले में शेष तीन लाख 61 हजार चयनित लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाने हैं।

दो लाख 75 हजार गरीबों के बने कार्ड

इस योजना के तहत जिले में कुल 6 लाख 36 हजार चयनित गरीबों के कार्ड बनाए जाने हैं। इनमें से दो लाख 75 हजार गरीब लोगों के कार्ड बन चुके हैं। शेष तीन लाख 61 हजार के कार्ड बनने बाकी हैं। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top