BIHAR NEWS

ट्रेन की चपेट में आने से एसएसबी जवान की मौत, 3 दिन बाद होनी थी शादी

|
Published On: November 24, 2024

बांका निवासी एसबी जवान उज्ज्वल कुमार चौधरी उर्फ ​​गोल्डेन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। 26 वर्षीय उज्ज्वल शनिवार की देर शाम नाथनगर के रामपुर खुर्द स्थित धानुक टोला में हादसे का शिकार हो गया। वह बांका के टाउन थाना क्षेत्र के चमरेली चंदन नगर निवासी हलधर प्रसाद चौधरी का पुत्र था।

उज्ज्वल की 27 नवंबर को शादी होनी थी। वह खुद ही अपनी शादी के लिए मेहमानों को आमंत्रित करने निकला था। उज्ज्वल की मंगेतर की मां ने बताया कि शादी के लिए घर पर रिश्तेदार पहुंचने लगे थे। घर में खुशी का माहौल था, लड़के के परिजन 25 नवंबर को बारात लेने आने वाले थे, लेकिन अब हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। दो साल पहले उज्ज्वल की एसएसबी में नौकरी लगी थी और उसकी पहली पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई थी। जिसके बाद वह फिलहाल दानापुर में तैनात था।

उज्ज्वल कुछ दिन पहले ही शादी के कारण गांव आया था। सभी रिश्तेदार भी उज्ज्वल की शादी की तैयारियों में जुटे थे। एक रिश्तेदार ने बताया कि उज्ज्वल जब भागलपुर आने के लिए बस में चढ़ा था, तो उसने कहा था कि वह नाथनगर थाने के पास एक दंत चिकित्सक के पास जा रहा है। उज्ज्वल की मौत की खबर सुनकर उसकी मंगेतर अपने भाई के साथ पहुंची, जो शव देखकर बदहवास हो गई।

बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी: विधानसभा उपचुनाव के बाद अब बीजेपी के पास 80 विधायक 

bihar khabar, khabar hindi, trending news, viral news

Leave a Comment