Trending

कैंसर कुमार की बीड़ी कुमारी से शादी

|
Published On: December 25, 2024
कैंसर कुमार की बीड़ी कुमारी से शादी

कैंसर कुमार की बीड़ी कुमारी से शादी, अजीबोगरीब शादी का कार्ड हो रहा वायरल

वायरल वेडिंग कार्ड: कैंसर कुमार की बीड़ी कुमारी से शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड पर दूसरे नाम देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

वायरल वेडिंग कार्ड: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हर दिन कहीं न कहीं कोई न कोई शादी हो ही रही है। छोटे शहरों से लेकर बड़े शहरों तक में शादियां धूमधाम से मनाई जा रही हैं। लोग शादियों के लिए तरह-तरह के वेडिंग कार्ड डिजाइन करवाते हैं। कई लोगों के वेडिंग कार्ड ऐसे डिजाइन किए जाते हैं कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।

वहीं, कुछ कार्ड में ऐसा मैसेज होता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वेडिंग कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब आप दूल्हा-दुल्हन का नाम पढ़ेंगे तो आपका दिमाग खाली हो जाएगा। ऐसा वेडिंग कार्ड आपने पहले कभी कहीं नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर ये वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। संदेश एक चेतावनी की तरह लग रहा है। इस शादी के कार्ड के ऊपर लिखा है- खतरनाक शादी- मासूम बाराती। जबकि दुल्हन के नाम के आगे लिखा है- बदकिस्मत बीड़ी कुमारी उर्फ ​​सिगरेट देवी। जबकि दूल्हे के नाम के आगे लिखा है- मृत आत्मा कैंसर कुमार उर्फ ​​लैलाज बाबू।

दुल्हन के माता-पिता श्री तंबाकू लाल जी और श्रीमती सुल्फी देवी हैं। इनका निवास 420 यमलोक हाउस दुख नगर है। जबकि दूल्हे के माता-पिता श्री गुटखा लाल जी-श्रीमती भांग देवी हैं। इनका निवास गलत रास्ता व्यासनपुर (नशा प्रदेश) है। एक बार इस कार्ड को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vimal Yadav (@vimal_official_0001)

लोग कर रहे मजेदार कमेंट

वायरल हो रहे इस अजीबोगरीब शादी के कार्ड को इंस्टाग्राम पर @vimal_official_0001 नाम के पेज से शेयर किया गया है। लोग इस पर काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बताओ बाराती कहां से जाएं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘भाई को हजार तोपों की सलामी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई, दावत का कुछ समय तो बता दो, दावत कब होगी?’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘भाई, आपको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।’

कैंसर कुमार, कैंसर कुमार की बीड़ी कुमारी से शादी, शादी कुमार

Leave a Comment