BIHAR NEWS

बिहार में बड़ी कार्रवाई, 100 अपराधियों के घर JCB लेकर पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

|
Published On: December 17, 2024

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बुलडोजर की कार्रवाई की. पुलिस JCB लेकर फरार करीब 100 अपराधियों के घर पहुंची और घरों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया.

एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर फरार वारंटियों के खिलाफ पूरे जिले में एक साथ कुर्की जब्ती अभियान चलाया जा रहा है. वारंटियों के घर पर पुलिस का बुलडोजर पहुंचते ही कई आरोपियों ने सरेंडर कर दिया. एसपी स्वर्ण प्रभात खुद हथौड़ा और अन्य सामग्री से लैस पुलिसकर्मियों के साथ मोतिहारी शहर के एक मोहल्ले में पहुंचे. उनके निर्देश पर एक अपराधी विश्वनाथ विश्वास के घर की कुर्की की गई.

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे जिले में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जा रही है. करीब 100 अपराधियों के घर पर पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची है. सभी वारंटियों को कोर्ट में सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया गया था. नोटिस मिलने के बावजूद इन वारंटियों ने तय समय के अंदर सरेंडर नहीं किया. जिसके बाद उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

bihar ka taaja news aaj ka, bihar khabar, bihar news, trending news

Leave a Comment