BIHAR NEWS, Sarkari Yojana

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के लिए खोला सरकारी खजाना, आज देंगे 4700 करोड़ रुपये की सौगात

|
Published On: March 11, 2024

पीएम आज बिहार को देंगे 4700 करोड़ रुपये की सौगात:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को फिर बिहार को करीब 470 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे. वह दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम को लेकर पटना में एनएचएआई ने तैयारी पूरी कर ली है. कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय स्तर पर ऊर्जा सभागार में किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीतामढी-जयनगर टू-लेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. 77.10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से नेपाल आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। इसी तरह छपवा-बेतिया पथ का भी उद्घाटन किया जायेगा. इस सड़क से बेतिया, बगहा, वाल्मिकीनगर, नेपाल और यूपी जाना आसान हो जाएगा।

बिहार से होकर गुजरने वाले तीन वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को देशभर में 85 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का एक साथ शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसमें 10 नए सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत मार्गों की शुरुआत और चार वंदे भारत मार्गों का मार्ग विस्तार शामिल है। . 10 नई वंदे भारत ट्रेनों में पटना-लखनऊ वाया अयोध्या और न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत भी शामिल हैं। रांची-वाराणसी वंदे भारत गया के रास्ते संचालित होगी।

bihar news, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar political news, trending khabar

Leave a Comment