भांजे की छठी में शामिल होने आए मामा की हत्या, सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से सनसनी

0
349

नवादा: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों की हत्या करने में जरा भी नहीं हिचकिचा रहे हैं. ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां बहन के घर अपने भतीजे की छठी के कार्यक्रम में शामिल होने आये एक युवक की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. सड़क किनारे युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है. घटना रजौली थाना क्षेत्र के चौथम गांव की है.

मृतक की पहचान गया निवासी दिनेश चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि सुनील अपनी बहन के ससुराल बलिया गांव आया था. बुधवार को उनके भतीजे का छठा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया था। भोज के साथ-साथ रात में ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें डांस के लिए बार बालाओं को बुलाया गया था.

रात में खाना खाने के बाद सुनील आर्केस्ट्रा देखने चला गया। रात करीब दो बजे डांस प्रोग्राम खत्म होने के बाद सभी लोग सोने चले गये. सुबह जब लोग उठे तो सुनील को घर से गायब पाया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई. इसी बीच सुनील का शव सड़क किनारे खून से सना हुआ मिला। सुनील की गर्दन पर रस्सी के निशान थे।

आशंका है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद सुनील का शव सड़क किनारे फेंक दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here