गया के एक होटल में छापेमारी, 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार, कोलकाता से आकर भोले-भाले लोगों को बनाते थे अपना शिकार

0
162

GAYA: गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक होटल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. जब दोनों साइबर ठगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का निकासी फॉर्म, खाता खोलने का फॉर्म, 5 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल और 10 हजार रुपए नकद बरामद किए गए.

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र के एक होटल में छापेमारी की. साइबर थाने की डीएसपी साक्षी राय ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार साइबर ठगों की पहचान कोलकाता निवासी शेख अरमान और गया जिले के शेरघाटी निवासी मोहम्मद अहसान के रूप में हुई है.

दोनों अपने साथियों के साथ होटल के कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे और यहीं से साइबर अपराध को अंजाम देते थे. होटल में ही बैठकर वे भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते थे. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य साइबर जालसाजों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जब दोनों साइबर अपराधियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 17 एसबीआई निकासी फॉर्म, 4 एसबीआई खाता खोलने के फॉर्म, 5 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल और 10 हजार नकद बरामद किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here