BIHAR NEWS

बिहार: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त पर हत्या का आरोप

|
Published On: December 24, 2023

 बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से आ रहा है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी. घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बिनसा सलेमपुर गांव की है.

मृतक की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बिनसा सलेमपुर गांव निवासी बासु पासवान के 26 वर्षीय पुत्र चांद पासवान के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 9 बजे एक युवक चांद पासवान को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया और उसकी कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

घटना की जानकारी मिलते ही करायपरसुराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. करायपरसुराय थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

99bihar, bihar khabar, bihar news hindi, bihar news in hindi today, crime, khabar hindi, nalanda, trending khabar

Leave a Comment