BIHAR NEWS, Life Style, Sarkari Yojana, Sports, Tech News, Trending, करियर, देश विदेश, धर्म, बिजनेस, राजनीति

बिहार को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है, जिसे रूट करने की तैयारी चल रही है

|
Published On: December 8, 2023

PATNA: बिहार को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की एक और सौगात मिलने वाली है. इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को राजधानी पटना और यूपी की राजधानी लखनऊ के बीच चलाने की योजना है. राम मंदिर उद्घाटन के बाद इस ट्रेन के संचालन से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी. पटना-लखनऊ वाया डीडीयू, अयोध्या रूट पर वंदे भारत ट्रेन का सर्वे पूरा हो चुका है।

बताया जा रहा है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे ने अयोध्या के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इससे लखनऊ के श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। पीएम मोदी अगले साल जनवरी महीने में किसी दिन इसे लॉन्च कर सकते हैं.

फिलहाल रेलवे बोर्ड पटना-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल तैयार करने में जुटा हुआ है. उम्मीद है कि यह ट्रेन सुबह लखनऊ से रवाना होगी और दोपहर में पटना पहुंचेगी. इसके बाद दोपहर में पटना से रवाना होगी और रात में फिर लखनऊ पहुंचेगी. पटना और लखनऊ के बीच एक्सप्रेस ट्रेनों को लगभग 10 घंटे लगते हैं। अयोध्या के रास्ते वंदे भारत ट्रेन चलने से पटना से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा और वे इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन से यात्रा करके कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

वंदे भारत ट्रेन

Leave a Comment