BIHAR NEWS

बिहार में आज होगी बारिश, आंधी-तूफान और लू का अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

|
Published On: May 19, 2024

दक्षिण बिहार में लू और उत्तर में बारिश का अलर्ट:

रविवार को राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रडार व सेटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन मंगलवार तक अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, राज्य में पूर्वी व पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। शनिवार को पटना समेत राज्य के 27 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व आठ में कमी दर्ज की गई। शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, खगड़िया, नालंदा, जीरादेई व अरवल लू की चपेट में रहे। राज्य का सबसे गर्म जिला 44.8 डिग्री के साथ बक्सर रहा।

 

 

Aaj ka mausam, aaj ka mausam bihar patna, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, trending khabar

Leave a Comment