BIHAR NEWS

बिहार में आम और लीची लूटने की कोशिश: विरोध करने पर हुई जमकर मारपीट, दो पक्षों के बीच खूब चले लाठियां

|
Published On: May 30, 2024

 बेगूसराय में बदमाशों ने बंदूक की नोक पर आम और लीची लूटने की कोशिश की है.

लूटपाट का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे चलाए और पथराव किया. मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी बरसाते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी बहियार का है. मारपीट में चौकी गांव निवासी मुकेश महतो और रंजन कुमार समेत कई लोग घायल हो गए हैं. घायल मुकेश महतो ने बताया है कि करीब एक दर्जन बदमाश बगीचे में पहुंचे और लीची और आम लूटने लगे. इसका विरोध किया गया तो गुंडे भड़क गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की लेकिन गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी. पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, हालांकि बाद में पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

 

begusarai, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, bihar news today in hindi, trending khabar

Leave a Comment