BIHAR NEWS

बिहार में वहशी दरिंदों की करतूत: 6 साल की बच्ची से गैंगरेप, मौके पर ही मौत

|
Published On: September 3, 2024

गया: बिहार के गया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

जहां दरिंदों ने 6 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा. घर में सो रही बच्ची को जबरन उठाकर नदी किनारे ले गए और एक-एक कर उसके साथ गैंगरेप किया. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

जब परिजनों ने बच्ची को घर में नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की. बच्ची का शव नदी के पास मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने बच्ची की पहचान की. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतका के परिजनों ने बताया कि जब वे लोग लड़की को खोजते हुए नदी के पास पहुंचे तो देखा कि संदीप और उसका दोस्त वहां थे. हमें देखकर वे भागने लगे. तभी ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मानवता को शर्मसार कर देने वाली यह घटना बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र स्थित उंचियामा गांव की है. जहां लड़की अपने घर में खाट पर सो रही थी. तभी रात के 10 बजे दो युवक घर में घुसे और लड़की को उठाकर नदी किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

bihar khabar, bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, khabar hindi, trending news

Leave a Comment