BIHAR NEWS

 मामूली बात पर चाचा ने भतीजे को मारा चाकू, विवाद के बाद हमला

|
Published On: March 22, 2024

मुंगेर में मामूली विवाद में एक सनकी चाचा ने अपने भतीजे को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल 20 वर्षीय युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर की है.

जानकारी के अनुसार बड़ी दरियापुर निवासी संजय साह के 20 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार ने बताया कि वह अपने पिता के साथ जमालपुर स्टेशन व ट्रेन में पानी व खाद्य सामग्री बेचता है. शुक्रवार की सुबह स्टेशन जाने से पहले गणेश ने अपनी दादी से फोन कर ट्रेन के बारे में जानकारी लेने को कहा. जिससे उसके चाचा सोनू साह गाली-गलौज करने लगे.

घायल गणेश की मां मंजू देवी ने बताया कि जब उसने और उसके बेटे गणेश ने सोनू साह को गाली देने से रोका. इसी बीच सोनू साह ने गणेश के सीने में चाकू मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. खून से लथपथ युवक को इलाज के लिए जमालपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

bihar news, bihar news in hindi, khabar hindi, trending khabar

Leave a Comment