BIHAR NEWS, Life Style, Sarkari Yojana, Sports, Tech News, Trending, करियर, देश विदेश, धर्म, बिजनेस, राजनीति

बिहार: BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे बाइक सवार तीन युवक, बीच रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला; तीनों की दर्दनाक मौत

|
Published On: December 8, 2023
accidentee

बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास की है.

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे. इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के ढाला ओवर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना से गुस्साये लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है.

शिक्षक

Leave a Comment