Sarkari Yojana

बिहार में नौकरियों की बारिश…5.17 लाख पदों पर 5.17 लाख युवाओं की होगी नियुक्ति, सीएम नीतीश ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया पूरा

|
Published On: June 18, 2024

बिहार में नौकरियों की बारिश…5.17 लाख पदों पर 5.17 लाख युवाओं की होगी नियुक्ति, सीएम नीतीश ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया पूरा

बिहार में 5.17 लाख नए पदों पर होगी भर्ती- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के मंच से घोषणा की थी कि वे 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. अब ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता से किया वादा पूरा कर दिया है. बहुत जल्द बिहार में बंपर भर्तियां होने वाली हैं. एक तरह से 5 लाख से ज्यादा पदों पर 5 लाख से ज्यादा युवाओं की नियुक्ति होने वाली है.

राज्य में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है. एक साल के अंदर 16 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी. जल्द ही 5.17 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां होंगी. साथ ही 11 लाख रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे.

इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके अलावा 1.99 लाख सरकारी नौकरियों से जुड़ी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. तीन माह में नियुक्ति पत्र बांटने का लक्ष्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सरकारी नौकरियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री, संबंधित विभागों के मंत्रियों, मुख्य सचिव, विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सात निश्चय-2 के तहत सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य एक साल के अंदर मिशन मोड में पूरा करें। दरअसल, विभिन्न नियुक्ति आयोगों को 2 लाख 11 हजार नई नियुक्तियों के लिए अधियाचना भेजी जा चुकी है।

इसके अलावा अगले एक महीने में 2 लाख 34 हजार रिक्तियों के लिए अधियाचना विभिन्न आयोगों को भेज दी जाएगी। आने वाले साल में 72 हजार और रिक्तियां होने का अनुमान है, जिसके लिए अधियाचना अगले साल भेजी जाएगी।

परीक्षा में अनियमितता पर बनेगा सख्त कानून

नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता और प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने विधानसभा के आगामी सत्र में सख्त कानून बनाने का प्रस्ताव लाने का निर्देश दिया है। इसमें अनियमितता करने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान होगा। सरकार ने विधानसभा के अगले सत्र से पहले इस विधेयक को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

bihar news, bihar news aaj ka, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, sarkari yojna, sarkari yojna .com, sarkari yojna 2024, sarkari yojna ladkiyo ke liye

Leave a Comment