BIHAR NEWS

बिहार: नशेड़ी पति ने की पत्नी की हत्या, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी

|
Published On: February 9, 2024

पूर्णिया में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ा करता था. गुरुवार को बात इतनी बढ़ गई कि उसने पत्नी का गला दबाकर उसकी जान ले ली. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

दरअसल, जलालगढ़ थाना क्षेत्र के भरेली गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी मृतिका मखिया देवी और आरोपी पति वौना ऋषि ने परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा।

आरोपी पति वॉना ऋषि गंभीर रूप से नशे का आदी हो गया और हर समय शराब के नशे में रहने लगा. शराब के नशे में आरोपी ने अपनी पत्नी को भी पीटना शुरू कर दिया. जब इसकी जानकारी मृतिका के परिजनों को हुई तो उन्होंने कई बार पंचायत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन नशेड़ी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया.

गुरुवार को आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से मारपीट करने लगा. इसी दौरान उसने अपनी पत्नी की गर्दन दबा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today

Leave a Comment