Trending

बिहार के रोहतास में दस साल की बच्ची को हुआ कोरोना, देश में एक दिन में कोरोना के 628 नये मामले मिले.

|
Published On: December 26, 2023

रोहतास में दस साल की बच्ची कोरोना संक्रमित:

राज्य में कोरोना का एक मरीज मिला है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रोहतास में एक दस साल की बच्ची को बुखार और खांसी थी. निजी मेडिकल कॉलेज में उसकी जांच कराई गई तो वह कोरोना से संक्रमित पाई गई।

स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की तबीयत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है. सोमवार को राज्य में करीब पांच हजार लोगों की कोरोना जांच की गयी. विभाग ने आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है.

अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की बैठक में वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीआर) की कमी की जानकारी मिली. इसके बाद विभाग ने आरटीपीसीआर जांच के लिए 48 हजार वीटीआर जिलों को भेजा.

इधर, देश में एक दिन में कोरोना के 628 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4,054 हो गई। केरल में 24 घंटे में 128 नए मामले सामने आए. इसके अलावा एक मौत भी दर्ज की गई. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के सब-फॉर्म जेएन.1 के 98 मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में 35 और गोवा में 34 पाए गए।

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र में ‘जेएन.1’ के नौ मामले, कर्नाटक में आठ, केरल में छह, तमिलनाडु में चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आये हैं.

99bihar, bihar news hindi, bihar news in hindi today, corona, Covid, rohtas

Leave a Comment