कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे हाथरस, हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात; भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

0
134

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पिछले दिनों सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इस पर खूब राजनीति हो रही है और सत्ताधारी और विपक्षी दलों के नेता हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी हाथरस पहुंचे हैं और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं।

दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में आयोजित सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 120 से ज्यादा लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त संसद सत्र चल रहा था, इसलिए सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बड़े नेता मौके पर नहीं पहुंच सके, लेकिन सत्र खत्म होने के बाद अब हाथरस पहुंचने वाले नेताओं की कतार लग गई है।

राहुल गांधी शुक्रवार सुबह-सुबह अलीगढ़ पहुंचे, जहां से वे सड़क मार्ग से हाथरस पहुंचे। वह मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस दौरान राहुल प्रेस को भी संबोधित करेंगे और करीब 9:30 बजे वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के साथ उनकी पार्टी के कई नेता भी हाथरस पहुंचे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here