BIHAR NEWS

बिहार के इस रेलवे स्टेशन पर पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

|
Published On: March 15, 2024

सासाराम; पत्नी को हुआ पराये मर्द से प्यार, 3 बच्चों के साथ स्टेशन पर इंतजार करता रहा पति, भाग गया बिहार में पराए मर्द से प्रेम प्रसंग और दीवानगी का अनोखा मामला सामने आया है. खबर रोहतास जिले से है जहां एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई. आरोपी महिला के पति मोहन चौहान अपनी पत्नी मधु देवी की करतूतों की शिकायत लेकर सासाराम नगर थाने पहुंचे. आपको बता दें कि इस कपल के तीन बच्चे हैं। जिनके दो बेटे और एक बेटी है. महिला के पति मोहन चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी का पश्चिम बंगाल निवासी धर्मेंद्र कुमार नाम के शख्स से प्रेम संबंध है.

जनवरी माह में भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी धर्मेंद्र के साथ छत्तीसगढ़ से भाग गयी थी. बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद पत्नी मधु देवी 10 दिनों के बाद वापस लौट आई, लेकिन इस बार जब वे सासाराम रेलवे स्टेशन से जा रहे थे तो मोहन चौहान की पत्नी मधु देवी फिर से अपने प्रेमी धर्मेंद्र के साथ भाग गई. घटना 29 फरवरी की बताई जा रही है लेकिन इस घटना के बाद पति पिछले 15 दिनों से अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है.

जब उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली तो आख़िरकार वह पुलिस के पास गया। नगर थाना पुलिस पति की शिकायत सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई कर रही है. महिला का पति मोहन चौधरी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी का पश्चिम बंगाल निवासी धर्मेंद्र कुमार से प्रेम संबंध हो गया. इसके बाद परेशानी बढ़ गई है. बार-बार समझाने के बावजूद पत्नी मानने को तैयार नहीं है। घर वालों ने भी कई बार समझाया लेकिन फिर भी बच्चों का मोह काम नहीं आया. तीनों बच्चे बहुत परेशान हैं और अपनी मां के न रहने से डरे हुए हैं.

आपको बता दें कि मोहन चौधरी मूल रूप से बक्सर के रहने वाले हैं. वह छत्तीसगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ट्रेन पकड़ने के लिए सासाराम रेलवे स्टेशन गया था, तभी यह घटना घटी. पत्नी मधु देवी अपने बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, trending khabar

Leave a Comment