बिहार: स्कूल गए सातवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, गांव के बाहर मिला लहूलुहान शव

0
53

भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने सातवीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी. गांव के बाहर खेत में छात्र का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है.

जानकारी के अनुसार, मृत छात्र सिन्हा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी दशरथ साह का 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साह उर्फ अभय साह था, जो सातवीं कक्षा का छात्र था. प्रिंस पढ़ने के लिए स्कूल गया था और फिर घर नहीं लौटा. परिजनों ने संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच गांव के लोगों ने गेहूं के खेत में प्रिंस का शव देखा.

छात्र का शव मिलने के बाद उसके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा. जिसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए. उस दौरान उन्होंने शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. मृतक छात्र के आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा. सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के काफी समझाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क जाम खत्म हुआ. पुलिस ने छात्र के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here