BIHAR NEWS

बिहार: राशन कार्ड बनवाने का लालच देकर पहले बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ किया गंदा काम

|
Published On: July 9, 2024

मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक ने युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. पीड़ित युवती ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. युवती ने कुढ़नी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता गांव के ही एक ब्यूटी पार्लर में पार्लर का काम सीखने जाती थी. इसी क्रम में संचालिका का पति उसे राशन कार्ड बनवाने का लालच देकर तुर्की ले गया.

तुर्की में ब्यूटी पार्लर संचालिका के पति ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था. आरोपी ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देनी शुरू कर दी। ब्लैकमेलिंग की शिकार युवती आरोपी के झांसे में आ गई और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामाजिक कलंक के कारण पीड़िता अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बता पाई। उधर, पिछले दस दिनों से आरोपी अपने एक यूट्यूबर दोस्त के साथ युवती के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था।

जिससे वह परेशान हो गई और उसने पुलिस से दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पूरे मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी-2 एसी ज्ञानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में आरोप सही पाए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

bihar khabar, bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, khabar hindi, muzaffarpur news, news aaj ka taaja khabar, patna news

Leave a Comment