BIHAR NEWS, राजनीति

अमित शाह के अंबेडकर वाले बयान पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

|
Published On: December 18, 2024

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण के बाद चिराग पासवान ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि आज कांग्रेस बाबा साहब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, लेकिन ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब अंबेडकर को जिंदा रहते हुए सम्मान देना जरूरी नहीं समझा. इतना ही नहीं कांग्रेस ने संसद में उनकी तस्वीर लगाना भी जरूरी नहीं समझा. कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर रही है.

चिराग पासवान ने कहा कि आज कांग्रेस बाबा साहब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहब अंबेडकर को जिंदा रहते हुए सम्मान देना जरूरी नहीं समझा. दशकों तक कांग्रेस ने संसद में उनकी एक तस्वीर लगाना भी जरूरी नहीं समझा. बाबा साहब अंबेडकर की पहली तस्वीर संसद में तब लगाई गई जब गैर कांग्रेसी सरकार सत्ता में आई.

चिराग पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के सम्मान में भारत रत्न देना भी जरूरी नहीं समझा. आज कांग्रेस सिर्फ होड़ में लगी है, क्यों? क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की एनडीए सरकार ने भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को विकसित करने और उन्हें पहचान दिलाने का काम किया है। जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, तब तक वह बाबा साहब का नाम भूल गई। आज वही कांग्रेस पार्टी बाबा साहब के सम्मान को लेकर चिंतित है? कांग्रेस सिर्फ दिखावा कर रही है।

तेजस्वी ने सीएम पर किया हमला, पहले महिला संवाद, फिर समाज सुधार और अब प्रगति यात्रा… मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं नीतीश कुमार

bihar news, bihar news politics, chirag paswan, trending news

Leave a Comment