राजनीति

सदाकत आश्रम के बाहर भाजपा युवा मोर्चा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले

|
Published On: December 19, 2024

पटना: डॉ. बीआर अंबेडकर पर अमित शाह की टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है। विपक्ष देशभर में गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है।

इसी क्रम में संसद भवन के बाहर कांग्रेस और भाजपा सांसदों के बीच कथित झड़प हुई। भाजपा सांसद ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। पटना में भी राजनीतिक माहौल गरम है। कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदाकत आश्रम के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वे राहुल गांधी हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे, उसी समय कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता सदाकत आश्रम से बाहर निकले और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हटाने लगे। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को शांत कराया।

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं। जब बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर रहे थे, तो हालात ऐसे हो गए कि दोनों तरफ से लाठियां चलने लगीं. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए. झड़प हिंसक होती जा रही थी. तभी पुलिस ने समझदारी दिखाई. उन्होंने हालात को काबू में करते हुए दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग किया. इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे के नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.

बिहार के जल संसाधन मंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात, 6650.33 करोड़ रुपये की बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को मंजूरी देने का किया अनुरोध 

 

bihar news politics, india, trending news, viral news

Leave a Comment