राजनीति

दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज, सीएम नीतीश की रैली आज; कल करेंगे रोड शो, राजनाथ सिंह भी करेंगे जनसभा

|
Published On: April 22, 2024

BHAGALPUR: बिहार में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इसके बाद अब बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे. नीतीश कुमार भागलपुर, बांका और किशनगंज में रैलियां करेंगे. नीतीश की गोराडीह प्रखंड के मुक्तापुर में चुनावी सभाएं हैं. कल यानी 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार मंडल के समर्थन में भागलपुर शहर में रोड शो करेंगे. उसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भागलपुर दौरे पर रहेंगे और भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी चुनावी सभा करेंगे. कहलगांव में राजनाथ सिंह और पीरपैंती में मनोज तिवारी की सभा है.

दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें भागलपुर से निवर्तमान सांसद अजय कुमार मंडल, कटिहार से दुलाल गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुशवाहा और बांका से गिरिधारी यादव को फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है. . हालांकि, मुस्लिम बहुल इलाके किशनगंज से जेडीयू ने अपना चेहरा बदल लिया है.

मालूम हो कि इस बार भी एनडीए के सीट बंटवारे में ये पांचों सीटें जेडीयू के खाते में गई हैं. ऐसे में दूसरे चरण का चुनाव जेडीयू अध्यक्ष और नीतीश कुमार के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. जिसके चलते नीतीश खुद पांचों लोकसभा सीटों पर जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं. पिछले चुनाव में किशनगंज ही एकमात्र सीट थी जहां एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था.

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar political news, nitish kumar news

Leave a Comment