बिहार में अब ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह और रात में ठंड का असर ज्यादा है। सोमवार की सुबह भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि सोमवार को हल्का कोहरा रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जताया है कि राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। तापमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान रात के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
रविवार को ठंडी हवाएं चलीं और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि पूर्वानुमान है कि सोमवार से मौसम बदलेगा और तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अब उत्तर-पश्चिमी हवा की जगह पूर्वी हवा चलेगी। जिससे तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।