BIHAR NEWS

पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, आंखें, जीभ और प्राइवेट पार्ट कटा युवक का शव मिलने से लोगों में गुस्सा

|
Published On: December 16, 2023

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से आ रही है जहां पुलिस टीम पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया. पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मांझागढ़ के कोइनी दानापुर में एक युवक का शव उसके घर के पास गड्ढे में मिलने से लोग आक्रोशित हो गये. युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है और आंखों के साथ-साथ जीभ भी निकाल ली गई है. युवक का शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-27 को पूरी तरह से जाम कर दिया. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया.

पुलिस वैन भी क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन लोग एनएच-27 से हटने को तैयार नहीं थे. पुलिस ने गुस्साए लोगों के हंगामे को शांत करने की काफी कोशिश की, लेकिन हंगामा शांत होने की बजाय और तेज हो गया. जिसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. जिसके बाद लोग वहां से भागे और यातायात बहाल हो सका.

फिलहाल स्थिति सामान्य है, हालांकि पुलिस टीम वहां कैंप कर रही है. बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के कोइनी दानापुर इलाके में रहने वाले बैजनाथ साह का 22 वर्षीय बेटा मनोज साह 6 दिनों से लापता था. शनिवार को दानापुर पाल मोड़ के पास एक गड्ढे में उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. इससे नाराज लोगों ने एनएच-27 को घंटों जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

etv bihar gopalganj news, gopalganj, gopalganj election result, gopalganj news, gopalganj news dog, gopalganj news online, gopalganj news paper, gopalganj news today, gopalganj news today live, gopalganj news website, gopalganj pin code, gopalganj temperature, gopalganj to patna distance, gopalganj weather, patna to gopalganj distance, prabhat khabar epaper gopalganj, prabhat khabar gopalganj, prabhat khabar gopalganj today, weather gopalganj

Leave a Comment