Trending, करियर, बिजनेस

बिना कोई परीक्षा दिए रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मैट्रिक परीक्षा में सिर्फ 50% अंक होने चाहिए।

|
Published On: January 7, 2024

नई दिल्ली: बिना परीक्षा भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास करें आवेदन, जल्द करें आवेदन हाई स्कूल और आईटीआई पास कर चुके युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट wcr. Indianrailways.gov.in के माध्यम से जमा किया जाना चाहिए।

रेलवे ने कुल 3015 अप्रेंटिस पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये सभी पद अलग-अलग डिविजन में भरे गए हैं। जेबीपी डिवीजन में 1164 पद, बीपीएल डिवीजन में 603 पद, कोटा डिवीजन में 853 पद, सीआरडब्ल्यूएस बीपीएल में 170 पद, डब्ल्यूआरएस कोटा में 196 पद और मुख्यालय/जेबीपी में कुल 29 पद भरे जाने हैं।

आवेदन योग्यता

इन पदों के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदक के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री भी होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी गई है। पात्रता और आयु सीमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट wcr. Indianrailways.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं।
पंजीकरण फॉर्म भरें और आवेदन शुरू करें।
सभी विवरण दर्ज करें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
कैसे होगा चयन?

अप्रेंटिस पदों पर सभी आवेदकों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा।

bihar news, bihar news hindi, bihar news in hindi, bihar news in hindi today, bihar news live, bihar news today, trending khabar, viral bihar

Leave a Comment